यूपी बोर्ड परीक्षा-2016 सात दिन बाद 18 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा की तैयारी के मद्देनजर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अतिसंवेदनशील केंद्रों की सूची भी तैयार कर ली है। इस सूची में सात केंद्रों को शामिल किया गया है। इनमें जनपद के कई नामचीन कॉलेज भी शामिल हैं जिनका प्रदेश की मेरिट सूची में बोलबाला रहा है। पिछले साल भी यह कॉलेज अति संवेदनशील सूची में रहे। जिसका नतीजा रहा है कि परीक्षा परिणाम आने पर इनमें सन्नाटा रहा था।
यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से 128 केंद्रों पर शुरू हो रही है। इन केंद्रों पर 75761 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पिछले साल की तुलना में इस बार 1643 परीक्षार्थी अधिक है। शुचिता पूर्ण परीक्षा कराने के लिए करीब तीन हजार कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है। इसके अलावा अभी पर्यवेक्षकों की सूची तैयार की जा रही है।