313 प्रत्याशियों पर तीन साल के लिए लगा प्रतिबंध
- फोटो : File Photo
सपा कांग्रेस गठबंधन में जैदपुर विधानसभा सीट समझौते मे जाने के बाद उहापोह की स्थिति बनी हुई है। सपा से रामगोपाल रावत और कांग्रेस से तनुज पुनिया ने अपना- अपना नामांकन कर रखा है।
गठबंधन को लेकर दो दिनों से चल रही स्थिति साफ करने के लिए सपा ने जिलाध्यक्ष को पत्र भेजकर राम गोपाल रावत की उम्मीदवारी वापस कराने को कहा है। उधर रामगोपाल रावत ने कहा कि वह सपा से चुनाव लड़ रहे हैं। कल नाम वापसी के बाद क्या स्थिति बनेगी इस पर सबकी नजरें हैं।
जैदपुर विधानसभा सीट काफी उठापटक के बाद समाजवादी पार्टी ने अपने सेटिंग विधायक रामगोपाल रावत का टिकट काटकर कांग्रेस के खाते में दे दिया है। यहां से राज्यसभा सदस्य पीएल पुनिया ने अपने पुत्र तनुज पुनिया को मैदान में उतारा है।
सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार की देर शाम पार्टी कार्यालय प्रभारी से अरविंद यादव का पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें जैदपुर सीट कांग्रेस के खाते में देने के कारण रामगोपाल रावत का पर्चा वापस कराने को कहा है। इसकी जानकारी उन्हें दे दी गई है। उधर शाम को फोन पर रामगोपाल रावत ने कहा कि हम चुनाव लड़ रहे हैं। हमें हाईकमान का कोई आदेश नहीं मिला है।