फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किंतूर के दो पोल्ट्री फार्म से मुर्गों के लिये नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बर्ड फ्लू को लेकर विभागों ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। इस बाबत कुक्कुट संचालकों के साथ ही आम लोगों को जहां रोग के प्रति जागरूक किया जा रहा है वहीं किंतूर में संचालित दो पोल्ट्री फार्मों से नमूने लेकर जांच को भेज गए हैं।
विज्ञापन

जहांगीराबाद के चक गजरिया फार्म स्थित कुक्कुट फार्म पर बर्ड फ्लू को देखते हुए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। मैनेजर अशोक वर्मा ने बताया कि बर्ड फ्लू को देखते हुए फार्म के अंदर बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। प्रवेश द्वार पर हाईप्रोक्लोराइड सॉल्यूशन का प्रयोग किया जा रहा है। फार्म के कर्मचारियों को एंटी सेप्टिक सॉल्यूशन और मास्क का प्रयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है इसके साथ ही लोगों को रोग के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
उधर, सिरौलीगौसपुर में 20 कौवों की मौत के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया था। इसके साथ ही लोगों को रोग के प्रति जहां जागरूक किया जा रहा है वहीं कुक्कुट पालकों को भी रोग के प्रति सचेत रहने के लिए कहा गया है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि यदि एक भी पक्षी की मौत होती है तो इसकी सूचना तत्काल दी जाए।
विज्ञापन

वहीं पशु चिकित्साधिकारी डॉ. नीरज गुप्ता ने किंतूर गांव के दो पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण करके प्रत्येक से पांच-पांच मुर्गों के सैंपल लेकर जांच के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। फार्म संचालकों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने क्यों कहा गया है। बताया कि बताया कि किंतूर के दो पोल्ट्री फार्मो से मुर्गों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें