फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की आठ दुकानों पर छापा, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बुलंदशहर में शराब पीने से हुई पांच लोगों की मौत के बाद प्रशासन के तेवर तल्ख हो गए हैं। डीएम और एसपी के आदेश के बाद पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने शहर में शराब की आठ दुकानों पर छापा मारा। हालांकि इस दौरान कहीं पर कोई खास गड़बड़ी तो नहीं मिली लेकिन इस कार्रवाई से शहर के अन्य शराब विक्रेताओं में हड़कंप जरूर मचा रहा।
विज्ञापन

डीएम डॉ. आदर्श सिंह और एसपी यमुना प्रसाद के निर्देश पर शनिवार की शाम सीओ सिटी सीमा यादव ने आबकारी निरीक्षक विजय आनंद और शहर कोतवाल पंकज सिंह के साथ नाका सतरिख स्थित देशी शराब की दुकान पर छापा मारा। इस दौरान शराब की शीशियों के बारकोड की जांच के साथ ही प्रपत्रों और दुकान की चौहद्दी की जांच की गई।
इसके बाद टीम ने पल्हरी चौराहा स्थित देशी, अंग्रेजी और बीयर, नवाबगंज में देशी शराब, जमुरिया नाला स्थित मॉडल शॉप, पटेल तिराहा स्थित मॉडल शॉप पर पहुंचकर वहां बेची जा रही शराब की जांच की। सीओ ने मौके पर मौजूद सेल्समैनों को चेतावनी देते हुए कहा कि शराब की बिक्री में यदि जरा भी गड़बड़ी की गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इसलिए किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और मिलावटी शराब की बिक्री किसी भी कीमत पर न की जाए। जिला आबकारी अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि शासन के निर्देश और डीएम के आदेश पर जिले में सभी आबकारी निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र में शराब की दुकानों की जांच के आदेश दिए गए हैं। रामनगर, फतेहपुर, हैदरगढ़, रामसनेहीघाट आदि इलाकों में भी दुकानों पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें