फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान के खेत मेें मिला नरकंकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र के ककरिहा गांव के पास शनिवार दोपहर धान के खेत में नरकंकाल मिला। पास में ही एक जोड़ी चप्पल पड़ी थी। माना जा रहा है कि करीब एक महीने पहले हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। पुलिस ने नरकंकाल को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। उसका डीएनए भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ककरिहा गांव के पास सुनसान इलाके में कई बीघा खेत है। ककरहिया के किसान अभिषेक यादव अपनी धान की फसल काटने खेत पहुंचे थे। खेत के अंदर पहुंचने पर उन्हें नरकंकाल पड़ा दिखा। पास में ही चप्पलें पड़ी थीं। इसकी सूचना उसने अन्य ग्रामीणों को दी तो कुछ ही देर में भीड़ लग गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि शव करीब एक माह पुुुराना है जो पूरी तरह से नरकंकाल में तब्दील हो चुका है। मौके पर कोई कपड़ा नहीं पाया गया। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से काफी देर तक पूछताछ की, मगर कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन

आखिरकार नरकंकाल को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि यह भी स्पष्ट नहीं है कि परकंकाल महिला का है या पुरुष का। लापता लोगों के बारे में छानबीन की जा रही है। उसका डीएनए भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें