फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दीपोत्सव के चलते हाईवे पर रोके गए भारी वाहन, 20 हजार का डायवर्जन

Sun, 08 Nov 2026 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अयोध्या में दीपोत्सव के चलते लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहा। शुक्रवार रात 12 बजे से लागू डायवर्जन के तहत लखनऊ सीमा से लेकर बाराबंकी तक जगह-जगह पुलिस तैनात रही। चौपुला और रामनगर तिराहे पर बैरियर लगाकर भारी वाहनों को रोका गया और दूसरे मार्गों से भेजा गया।
विज्ञापन


अयोध्या होकर गोरखपुर और बस्ती जाने वाले भारी वाहनों को बाराबंकी से ही बहराइच मार्ग की ओर मोड़ दिया गया। वहीं, लखनऊ सीमा से वाहनों को किसान पथ के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भेजा गया। रोडवेज बसों के मार्ग में भी बदलाव किया गया। यातायात पुलिस का मुख्य फोकस अयोध्या की ओर भारी वाहनों का प्रवेश रोकना रहा। यातायात प्रभारी रामजतन यादव के अनुसार, करीब 20 हजार भारी वाहनों को डायवर्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें