फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मुख्तार पर गैंगस्टर मामले की सुनवाई आज

Thu, 06 Jul 2023 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। माफिया मुख्तार अंसारी व उसके साथियों पर दर्ज गैंगस्टर के मामले की सुनवाई जिले की एमपी/एमएलए कोर्ट में चल रही है। आरोप निर्धारित किए जा चुके हैं। बृहस्पतिवार को इसकी सुनवाई होगी और गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराने वाले इंस्पेक्टर बयान देंगे।
विज्ञापन

पंजाब की रोपड़ जेल में बंद रहने के दौरान मुख्तार अंसारी को जिस एंबुलेंस से पेशी पर लाया व ले जाया जाता था वह बाराबंकी के एआरटीओ कार्यालय में मऊ के श्याम संजीवनी अस्पताल की संचालिका डॉ. अलका राय के फर्जी पते पर पंजीकृत थी। मामले में 31 मार्च 2021 को धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था। इसी केस के आधार पर 25 मार्च, 2022 को तत्कालीन शहर कोतवाल सुरेश पांडेय ने मुख्तार अंसारी व उसके 12 अन्य साथियों के खिलाफ गैंगस्टर का केस दर्ज कराया था। गैंगस्टर के मामले की सुनवाई एमपी/एमएलए कोर्ट में चल रही है। छह जुलाई को अदालत ने वादी व वर्तमान में रामनगर कोतवाल सुरेश पांडेय को सम्मन जारी किया था। बृहस्पतिवार को उनका बयान होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें