फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर ताला, सीएचओ नदारद

Sun, 19 Nov 2023 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रधानमंत्री के जन्मदिन से हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर स्वास्थ्य मेला के जरिए लोगों को दी जाने वाली इलाज की सुविधा जिले में पूरी तरह मजाक बनकर रह गई है। 421 हेल्थ वेलनेस सेंटरों में से 65 पर अभी तक सीएचओ तैनात नहीं हैं, जिन 356 सेंटरों पर तैनाती है, उन पर भी ताला लटकता रहता है। कई जगह तो सेंटरों पर उगीं झाड़ियां बता रही हैं कि शायद यहां कोई आता ही नहीं है।
विज्ञापन


कई केंद्रों पर शनिवार को आयोजित होने वाले स्वास्थ्य मेले में पड़ताल के दौरान जो तस्वीर उभरकर सामने आई, उसमें दोपहर 12 से लेकर दो बजे तक मरीज डॉक्टरों का इंतजार तो करते रहे, मगर बाद में उन्हें निराश होकर निजी डॉक्टरों के पास जाना पड़ा। यह मनमानी पहली बार नहीं है, लगातार देखी जा रही है, मगर विभागीय अधिकारियों का आदेश इन सब पर जहां बेअसर हो रहा है, वहीं बीमारियों से जूझ रहे लोगों को इलाज के भटकना पड़ रहा है।







समय 1.35 बजे : झाड़ियों में तब्दील हुआ सेंटर
इलाज के लिए सूरतगंज के हेल्थ वेलनेस सेंटर चंदूरा पर आए रामजीत, समर बहादुर आदि ने बताया कि जब भी सेंटर पर आता हूं, ताला ही नजर आता है। यहां पर सफाई तक नहीं होती है, जिससे यह सेंटर झाड़ियों में तब्दील होता जा रहा है।
विज्ञापन






समय 1.05 बजे : सेंटर पर लटक रहा था ताला
सिद्धौर क्षेत्र के हेल्थ वेलनेस सेंटर सेमरावां पर करीब 1.35 बजे ताला लटक रहा था। यहां पर मौजूद गायत्री, दिनेश आदि ने बताया कि वह सुबह से सीएचओ के इंतजार में बैठे हैं, लेकिन अभी तक कोई नहीं आया, जिससे निराश होकर बिना इलाज वापस जा रहे हैं।






समय 12.35 बजे : सीएचओ तैनात फिर भी सेंटर मिला बंद
दरियाबाद के हेल्थ वेलनेस सेंटर क्यामपुर पर मौजूद गांव के लल्लन, राजेंद्र आदि ने बताया कि यहां पर सीएचओ की तैनाती है, लेकिन वह जिस दिन स्वास्थ्य मेले का आयोजन होता है, उस दिन नहीं आती हैं।






समय 1.19 बजे : सीएचओ के आने का कोई समय नहीं
त्रिवेदीगंज के बेलहरी हेल्थ वेलनेस सेंटर पर दोपहर 1.19 बजे ताला बंद था। गांव के मेवालाल अपने साथियों के साथ बैठे हुए थे। बताया कि स्वास्थ्य मेले की सूचना पर दवाई लेने आए थे, लेकिन वह लोग सुबह से बैठे हुए हैं और अभी तक सेंटर का ताला तक नहीं खुला है।





काम के दबाव में पांच ने छाेड़ी नौकरी
काम का दबाव अधिक होने के कारण पांच सीएचओ नौकरी छोड़कर जा चुकी हैं। इनमें सीएचसी देवा की तीन और रामसनेहीघाट की दो सीएचओ शामिल हैं। विभाग का कहना है कि इन्हें कहीं दूसरी जगह अच्छी नौकरी मिल गई है।


शासन के आदेश पर प्रत्येक शनिवार को हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाता है। लेकिन इस दिन यदि कोई सीएचओ बिना सूचना के गायब रहता है तो यह गंभीर विषय है। उसकी जांच कराकर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. डीके श्रीवास्तव, प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें