फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हाईवे किनारे मकान से चार लाख की नकदी-जेवर चोरी

Tue, 24 Feb 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज। लोनीकटरा थाना क्षेत्र में लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे किनारे स्थित त्रिवेदीगंज चौराहे के निकट एक मकान से सोमवार रात 50 हजार रुपये नकद व साढ़े तीन लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरत चोरी हो गए। मंगलवार सुबह पुलिस ने मौके की पड़ताल की।
विज्ञापन

बृजेश यज्ञसैनी कोआपरेटिव बैंक के बगल चाय की दुकान चलाते हैं। इसी दुकान के पिछले हिस्से में बने मकान में परिवार के संग रहते हैं। बृजेश के अनुसार, सोमवार की रात मकान के पीछे से छत पर चढ़े चोर घर के अंदर दाखिल हाे गए। इस दौरान चोरों ने कमरे में रखी अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर 50 हजार की नकदी व सोने व चांदी के करीब साढ़े तीन लाख के जेवर चोरी कर ले गए। रात करीब एक बजे लघुशंका के लिए उठने पर कमरे का दरवाजा खुला देख पत्नी को जगाया। एसओ अभय कुमार मौर्य ने बताया कि जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें