फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

57 स्वास्थ्य केंद्रों पर जांची गई 3 हजार मरीजों की सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। डॉक्टर साहब खांसी ठीक नहीं हो रही, रात मा बुखार भी आइ जात है, काफी दिन से दवा खाई रहेन। अब कोई अच्छी दवा बाहरय से लिख दियो, खरीद लेई, बहुत दिन हो गवा परेशान हो गएन। इस तरह की पीड़ा बयां करने वाले हजारों मरीज रविवार को जन आरोग्य मेले में पहुंचे।
विज्ञापन

लोगों का मर्ज भले ही अलग-अलग रहा हो पर उनके चेहरे पर एक जगह डॉक्टरों की मौजूदगी और पैरामेडिकल स्टॉफ की मुस्तैदी राहत भरी रही। इसी का नतीजा रहा कि 3 हजार से अधिक मरीज देखे गए। कुछ की जांच हुई तो कुछ रेफर भी हुए। सीएमओ ने करीब सात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर मरीजों से बात भी की।
रविवार को जिले के 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान 1032 पुरुष, 1502 महिलाएं और 467 बच्चे उपचार के लिए आए। असंद्रा पीएचसी पर सुबह करीब साढ़े दस बजे सफेद कोट पहने बैठे डॉक्टर के पास पहुुंचे खालिद (62) ने कहा कि डॉक्टर साहब खांसी ठीक नहीं हो रही, रात मा बुखार भी आइ जात है, काफी दिन से दवा खाई रहेन अब कोई अच्छी दवा बाहरय से लिख दियो खरीद लेई, बहुत दिन हो गवा परेशान हो गएन।
विज्ञापन

डॉक्टर ने खून की जांच कराई, तीन दिन की दवा दी और कहा कि ये दवाइयां खाइए, इसके बाद आकर अस्पताल में बताना। पीरपुर पीएचसी पर आए यहीं के निवासी रामपाल (55) ने डॉक्टर को बताया कि उसे एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। निजी चिकित्सक से इलाज करवा रहे हैं लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा। डॉक्टर ने तुरंत ब्लड की जांच की और दवाएं देते हुए कहा कि आपको टायफायड हो गया है। खान-पान में परहेज करें और घर जाकर पूरी तरह से आराम करें। यदि कोई दिक्कत होती है तो अस्पताल आकर दिखाना।
फतेहगंज पीएचसी पर करीब डेढ़ बजे दवा लेने पहुंचीं यहीं की रामा देवी व राजरानी ने कई दिनों से बुखार आने की बात डॉक्टर से बताई। थलवारा पीएचसी पर आईं राधिका व रेशमा आदि ने सर्दी-जुकाम और बुखार से पीड़ित होने की बात बताई। इस दौरान कई मरीजों को जांच के बाद मौके पर ही दवाएं दी गईं तो कई मरीजों को जिला अस्पताल के लिए रेफर भी किया गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में पुरुषों की अपेक्षा महिला मरीजों की संख्या ज्यादा रही। अस्पतालों में जहां एक हजार पुरुष मरीज आए तो महिला मरीजों की संख्या 15 सौ के आसपास रही। इस दौरान करीब 467 बच्चों की सेहत की जांच कर दवाएं दी गई। कई गर्भवती महिलाओं और बच्चों को टीके भी लगाए गए।
पीएचसी पर रविवार को आयोजित मेले में 191 डॉक्टर लगाए गए तो 644 स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इस दौरान 538 लोगों की कोरोना जांच की गई। पेट दर्द से पीड़ित 91 तो गैस की समस्या के 378 मरीज देखे गए। शुगर के 88, त्वचा रोग के 371, सस्पेक्टेड टीबी के 18, खूनी की कमी के 76, हाइपरटेंशन के 39, एएनसी के 217 तथा अन्य बीमारियों के 1161 मरीज आए। इस तरह कुल 3001 मरीजों की सेहत की जांच की गई।
सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि जिले के 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इनमें करीब तीन हजार से ज्यादा मरीज आए। इसके लिए 191 चिकित्सकों और 644 स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। हरख, पीरपुर, असंद्रा, भिखरपुर, उधौली व दादरा आदि के अस्पतालों में पहुंचकर मैंने भी मरीजों से बात की। मरीज व्यवस्था से पूरी तरह संतुष्ट नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें