फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब माफिया को सरकार का संरक्षण: लल्लू

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि जहरीली शराब पीने से आए दिन लोगों की मौत हो रही है लेकिन सरकार सिर्फ आबकारी विभाग के खिलाफ कार्रवाई करके हाथ खड़ा कर लेती है। शराब माफिया को सरकार के मंत्री, विधायक और संतरी से लेकर नेताओं तक का खुला संरक्षण प्राप्त है लेकिन सरकार इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष रविवार को बहराइच से लौटते समय पूर्व सांसद पीएल पुनिया के ओबरी स्थित आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान दुखी व परेशान हैं लेकिन उनकी समस्याओं का हल नहीं निकल रहा है। सरकार ने किसानों की आय दुगुनी करने की बात कहीं थी लेकिन यहां गन्ना किसानों का 11 हजार करोड़ बकाया है। 14 दिन में भुगतान की बात कही गई थी लेकिन भुगतान नहीं हो रहा है। एसएमएस सिस्टम पूरी तरह से फेल हो गया, गन्ना किसानों को पर्ची नहीं मिल रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि सरकार ने अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देने की बात कही लेकिन किसी भी किसान को मुआवजा नहीं मिला। अब तक आठ सौ किसान आत्महत्या कर चुके हैं। जहरीली शराब पीने से प्रदेश में आए दिन मौत हो रही है लेकिन सरकार सिर्फ आबकारी विभाग के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। किसी बड़े माफिया पर हाथ नहीं डाल रही है क्योंकि इन्हें सरकार के मंत्री, विधायक, संतरी और नेताओं का संरक्षण प्राप्त है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कृषि कानूनों का पहले से विरोध कर रहे हैं। इसी को लेकर 15 जनवरी को राजभवन का घेराव किया जाएगा। किसानों के लिए अब संघर्ष नहीं, रण होगा। कोरोना वैक्सीन पहले प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को लगाई जानी चाहिए, इससे देश में एक अच्छा संदेश जाएगा। इस मौके पर तनुज पुनिया, मो. मोहसिन, ज्ञानेश शुक्ला, इरफान कुरैशी, राजेंद्र वर्मा व केसी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें