फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: संसाधनों की कमी से जूझ रहा स्वास्थ्य केंद्र

Fri, 12 Dec 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धौर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) संसाधनों की कमी से जूझ रहा है। यहां चिकित्सकों के आठ पद स्वीकृत हैं, लेकिन केवल पांच पर ही तैनाती है। इनमें चार पुरुष और एक महिला डॉक्टर शामिल हैं। इनके अलावा एक आयुष चिकित्सक भी कार्यरत हैं। सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण मरीजों को यह जांच बाहर से कराने की सलाह दी जाती है। इसके अतिरिक्त, कुछ आवश्यक दवाइयां भी मरीजों को बाहर से लेने के लिए लिखी जाती हैं। हालांकि, केंद्र में एक्सरे, लैब में हीमोग्लोबिन (एचबी), यूरिन, रक्तचाप (बीपी) और शुगर की जांचें नियमित रूप से की जाती हैं। इसके बावजूद कुछ चिकित्सक इनको भी सीएचसी के बाहर से कराने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन

(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें