सीतापुर। मिश्रिख के एक प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज की है। आरोपी प्रधानाध्यापक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
छात्रा की मां ने तहरीर में आरोप लगाया कि शनिवार दोपहर विद्यालय में प्रधानाध्यापक मुख्तार अहमद ने छात्रा को कक्षा में अपने पास बुलाकर उसके साथ गलत व्यवहार किया। घर पहुंचने पर छात्रा ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन विद्यालय पहुंचे और विरोध जताया। आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने मामले को सामान्य बताकर टालने का प्रयास किया। परिजनों ने उनके पूर्व आचरण पर भी सवाल उठाए हैं।
सूचना पर 112 पीआरवी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी प्रधानाध्यापक को थाने ले गई। इंस्पेक्टर दुर्गा प्रसाद शुक्ल ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीओ विशाल गुप्ता ने बताया कि सूचना पर वह इंस्पेक्टर के साथ मौके पर पहुंचे थे। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।