फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बाराबंकी में किसान पथ पर ट्रकों की भिड़ंत, लगी भीषण आग, केबिन में जिंदा जला एक व्यक्ति; कई की तलाश जारी

Sat, 28 Nov 2026 11:54 AM IST
Akash Dwivedi संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

बाराबंकी के माती इलाके में किसान पथ पर दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद एक ट्रक के केबिन में भीषण आग लग गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने आग बुझाई। हादसे में एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। पुलिस अन्य संभावित पीड़ितों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
किसान पथ पर ट्रकों की भिड़ंत के बाद लगी आग - फोटो : संवाद एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माती इलाके में किसान पथ हाईवे पर शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक आगे चल रहे ट्रक से भिड़ गया। टक्कर के बाद पीछे चल रहे ट्रक के केबिन में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई और यातायात थम गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान ट्रक के केबिन में सवार लोग आग की चपेट में आ गए। मौके से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि हादसे के वक्त केबिन में अन्य लोग भी मौजूद थे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसे के समय केबिन में कुल कितने लोग सवार थे। मौके पर मौजूद सीओ सिटी आफताब आलम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें