हादसे के बाद मकान में घुसा डंपर
- फोटो : संवाद
पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
हादसे में बोलेरो चालक जामिद अली और सवारी सुमैया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मोहम्मद अली, साजिदा, रेहाना समेत अन्य पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
हाईवे पर लगा लंबा जाम, पुलिस ने कराया बहाल
उधर, टक्कर के बाद अनियंत्रित डंपर हाईवे किनारे स्थित एक इमारत में जा घुसा। इससे वेल्डिंग शॉप क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ियों को किनारे कराया। इसके बाद यातायात बहाल हो सका।