फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेने का आरोपी हेड कांस्टेबल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मारपीट की एक घटना में मौके पर चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल पहुंचा। हिरासत में लिए गए व्यक्ति के बारे में पता चला कि वो बेकसूर है तो दरोगा जी के कहने पर छोड़ दिया लेकिन एक हजार ले लिए। वीडियो वायरल हुआ तो एसपी ने निलंबित करने के साथ ही सिपाही पर केस भी दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन

मामला असंद्रा थाना क्षेत्र की दिलावलपुर पुलिस चौकी का है। बुधवार को यहां सूचना आई थी कि ग्राम अमहिया में मारपीट हो गई है। इस जानकारी पर यहां तैनात हेड कांस्टेबल लल्लन पाल गांव चला गया। उप निरीक्षक वेद प्रकाश ने सिपाही के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा है कि वहां उसने गांव के रामकुमार को पकड़ा और चौकी ले आया।
चौकी प्रभारी को जब जानकारी मिली कि चौकी लाया गया रामकुमार मारपीट में शामिल नहीं है तो उसे छोड़ने को कहा गया। इसके बावजूद रामकुमार से एक हजार ले लिया गया। इसी के बाद स्थानीय लोगों ने सिपाही द्वारा रुपये लेते एक वीडियो क्लिप उपलब्ध कराई।
विज्ञापन

हालांकि ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। इसी के बाद अफसर सक्रिय हो गए। सीओ रामसनेहीघाट के बाद एसपी यमुना प्रसाद के संज्ञान में पूरा मामला आया तो हेड कांस्टेबल लल्लन पाल को निलंबित कर दिया गया। उस पर चौकी प्रभारी की तहरीर पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें