फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला भट्ठा मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। पिता से विवाद के बाद भट्ठे पर ईंट की पथाई का काम करने वाले बेटे ने खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से मजदूर के शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

घटना रामनगर थाना क्षेत्र में ददौरा स्थित पंजाब ब्रिक फील्ड की है। यहां पर विहार के गया के मजदूर ईंट की पथाई से लेकर ढुलाई व ईंट निकासी का काम करते हैं। इसमें छोटू मांझी का भी परिवार है। गुरुवार की सुबह छोटे मांझी का बेटे विश्वकर्मा माझी (26) से कुछ विवाद हो गया। इसके बाद बेटा नाराज होकर चला गया।
शाम करीब चार बजे ग्रामीणों ने विश्वकर्मा का शव भट्ठे से कुछ दूर यूकेलिप्टस के पेड़ में गमछे के फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी मिलते ही परिवारीजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पिता से विवाद के बाद डिप्रेशन में आकर मजदूर के आत्महत्या की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें