फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्ट अटैक से हेड कांस्टेबल की मौत

Sat, 10 Oct 2015 11:28 PM IST
बाराबंक/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चरण के पंचायत चुनाव की ड्य़ूटी में जाने के दौरान एक हेड कांस्टेबल की अचानक तबियत बिगड़ गई थी। हेड कांस्टेबल को आनन-फानन में लखनऊ स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


दो दिन चले इलाज के बाद शनिवार को उसकी मौत हो गई। मृतक पुलिस कर्मी एसपीओ कार्यालय कोर्ट नंबर आठ मेें तैनात था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसपीओ कार्यालय कोर्ट नंबर आठ में तैनात सुल्तानपुर शहर के रहने वाले हेड कांस्टेबल हनुमान दत्त (48) की पहले चरण के पंचायत चुनाव में ड्यूटी लगी थी। बृहस्पतिवार की सुबह पंचायत चुनाव की पोलिंग पार्टियां जाने के दौरान ही हेड कांस्टेबल को अचानक दिल का दौरा पड़ गया था।
विज्ञापन


इसके बाद उसको पुलिस अधिकारियों ने लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। दो दिन चले इलाज के बाद हेड कांस्टेबल की शनिवार को मौत हो गई है। पुलिस लाइन के आरआई बालकृष्ण यादव ने बताया कि चुनाव में ड्यूटी करने जाने के दौरान बीमार हुए हेड कांस्टेबल की लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। बताया कि पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें