फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: नफरतों ने तो यहां सरहदें उठाई हैं...

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरतगंज (बाराबंकी)। क्षेत्र के कुड़वा बल्लोपुर स्थित पंचमुखी बालाजी धाम मंदिर परिसर में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। शुक्रवार रात कार्यक्रम का शुभारंभ महामंडलेश्वर राघव दास ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान कवियों ने ओज व हास्य कविताओं के साथ गीत और गजलें भी सुनाईं। लखनऊ से आईं शशी श्रेया ने वीणा वंदना से काव्य पाठ शुरू किया। इसके बाद उन्होंने नफरतों ने तो यहां सरहदें उठाई हैं, प्रेम ही आदमी को आदमी बनाता है सुनाया। विकास बौखल ने हास्य कविता सुनाकर श्रोताओं को लोटपोट कर दिया।
लखीमपुर खीरी से आए कवि फारुक सरल ने बूंद-बूंद से गहरा सागर बनता है, ऊंचा पर्वत कम-कम मिलकर बनता है सुनाया। कानपुर की अंकिता शुक्ला ने मार्मिक कविता पढ़कर लोगों को झकझोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें