फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबादी से खुशगवार हुआ मौसम

Wed, 17 May 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
Thunderstorm in punjab
विज्ञापन
जिले के लोगों ने बुधवार दोपहर बाद अचानक बदले मौसम से राहत महसूस की। आसमान में छाए बादलों व हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम मौसम खुशगवार हो गया। मौसम बदलने से तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई।            
विज्ञापन

 
बीते कई दिनों से गर्मी से परेशान लोगों ने मौसम बदलने से राहत महसूस की। बुधवार की सुबह से ही मौसम में बदलाव दिखाई दिया। करीब दस बजे तेज हवा चली। लेकिन दोपहर तेज धूप से लोग परेशान रहे। दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ आसमान में बादल छा गए और बूंदाबांदी हुई। जिससे मौसम खुशगवार हो गया।

फतेहपुर क्षेत्र मेें हल्की बारिश हुई जिससे मेंथा किसानों के चेहरे खिल उठे। शाम को मौसम काफी सुहावना हो गया। बच्चे पार्क में जा पहुंचे और खूब मस्ती की। बुधवार को तापमान अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 69 व न्यूनतम 41 फीसदी दर्ज की गई।             
विज्ञापन


इस बारिश से किसानों को कोई खास फायदा नुकसान नहीं है। मेंथा किसानों का थोड़ा फायदा होगा। तेज हवा व आंधी से आम की फसल को नुकसान हो सकता है। मक्का की फसल को नुकसान होने की संभावना है तेज हवा से परागण की क्रिया में अवरोध होगा जिसका असर उत्पादन पर पड़ सकता है।    - डॉ. जेपी सिंह, कृषि वैज्ञानिक, केवीके, हैदरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें