फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्ती व भक्ति से हैप्पी न्यू ईयर

Thu, 31 Dec 2015 11:21 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हैप्पी न्यू ईयर मनाने के लिए लोगों ने गुरुवार को पूरे दिन तैयारी की। कई दिन से चल रही प्लानिंग को अंतिम रूप देने के साथ ही शाम होते ही तय जगहों पर रवाना हो गए। साल 2016 की पूर्व संध्या पर ही बधाई देने के अलावा युवाओं व बच्चों में ग्रीटिंग कार्ड भेजने का क्रम शुरू हो गया है। मंदिरों में शाम होते ही आरती के स्वर गूंजे तो कही सांई कव्वाली का आयोजन किया गया। अमीर हो या गरीब, सभी नए साल के उत्साह में डूबे दिखे। बाजार में सजी दुकानों पर युवाओं व युवतियों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

 
नए साल की पूर्व संध्या गुरुवार को शहर के सभी प्रमुख होटल, लाज, गेस्ट हाउस, सिनेमा हाल आदि सार्वजनिक स्थलों पर कोतवाल रवींद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सघन चेंकिग अभियान चलाया। इस दौरान रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, माडल शाप, सिनेमा हाल, रेस्टोरेंट आदि जगहों पर पुलिस ने जांच पड़ताल की। चेकिंग के दौरान कहीं कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों ने सभी से नववर्ष शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें