फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

120 दिव्यांगों को मिलेगी मोटराइज्ड ट्राई साइकिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। तकनीकी जांच में पात्र पाए जाने वाले दिव्यांगों को नए साल पर मोटराइज्ड ट्राई साइकिल की सौगात मिलेगी। दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग के स्तर पर संचालित इस योजना का लाभ पाने के लिए 140 दिव्यांगों ने आवेदन किया था। तकनीकी जांच को गठित टीम के परीक्षण बाद इनमें से 98 पात्र ही मोटराइज्ड ट्राई साइकिल पाने के पात्र पाए गए। इनका वितरण अगले माह जनवरी में आयोजित कार्यक्रम में होगा।
विज्ञापन

अभी तक दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का लाभ देने के लिए जनप्रतिनिधियों की मदद लेना पड़ती थी। इसके बाद भी पात्र दिव्यांगों को लागत का कुछ अंश स्वयं अपनी जेब से देना पड़ता था लेकिन विभागीय स्तर पर संचालित इस योजना से तकनीकी तौर से पात्र दिव्यांगों को यह मोटराइज्ड ट्राई साइकिल पूरी तरह से मुफ्त मिल सकेगी।
इसके लिए जिले के दिव्यांग जनसशक्तिकरण विभाग को 120 पात्र दिव्यांगों को चयनित करने का लक्ष्य दिया गया है। परीक्षण टीम में विभागीय अधिकारी के साथ एआरटीओ और सीमएओ कार्यालय के सक्षम अधिकारी को रखा गया है। जिला दिव्यांग जनसशक्तीकरण अधिकारी चंद्रेश त्रिपाठी ने बताया कि तकनीकी जांच में पात्र पाए गए 98 लाभार्थियों को अगले माह मोटराइज्ड ट्राई साइकिल की सौगात मिलेगी। इसकी खरीद प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें