फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुंघटेर में खसरे का प्रकोप, 15 बच्चे बीमार

Fri, 11 Dec 2015 11:01 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कस्बे में करीब 25 दिन से खसरे का प्रकोप जारी है। कस्बा वासियों ने इसकी जानकारी सीएचसी अधीक्षक को दी, लेकिन मौके पर कोई भी स्वास्थ्य कर्मचारी नहीं पहुंचा जिससे लोगों ने निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया। अब तक 80 लोग पीड़ित हो चुके हैं। इस समय में गांव में 15 बच्चे खसरे से पीड़ित हैं। यहां के रहने वाले  खसरा फैलने की मुख्य वजह कस्बे में चारों ओर फैली गंदगी बता रहे हैं। करीब पांच माह से सफाईकर्मी नहीं आया है।
विज्ञापन


 सीएचसी घुंघटेर के स्थानीय कस्बा में 25 दिन के अंदर करीब 80 लोग खसरे की चपेट में आ चुके हैं। कस्बे में खसरा फैलने के बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी सीएचसी अधीक्षक डॉ नरेंद्र सिंह यादव को दी  थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बे में जाकर खसरा पीड़ितों का उपचार करना भी मुनासिब नहीं समझा जिससे इसका प्रकोप निरंतर जारी है। इस समय कस्बे में करीब 15 बच्चे खसरा से पीड़ित हैं जिनमें चांदनी (15), मुकीद (6), सोनम (11), शनम (9), फिजरुतद्दीन (8), जैद (13), नरअप्सा (15), नीरज (5), नरअप्सा (8),शीलू (14), मोनी (7), शहरजमां (3), जकी (8), शनूबी ( 14), रवाहीन(7)  आदि खसरे से पीड़ित चल रहे हैं।

अस्पताल से मदद न मिलने इनके परिवारीजन इनका उपचार निजी चिकित्सकों के यहां करा रहे हैं। चांदनी व मुकीद के पिता मुन्ना का कहना है कि कस्बे में तैनात सफाई कर्मचारी करीब पांच माह से कस्बे में नहीं आया जिससे कस्बे की नालियां बजबजा रही हैं। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। जिससे कस्बे में संक्रमण फैलने से लोग खसरे की चपेट में आ रहे हैं। इस संबंध में जब सीएचसी अधीक्षक नरेंद्र सिंह यादव से पूछा गया तो उन्होंने जानकारी होने से ही इंकार कर दिया।
विज्ञापन


घुंघटेर कस्बे में खसरा फैलने की जानकरी मिलने पर सीएचसी अधीक्षक को भेज कर मरीजों का उपचार कराया गया था। उसके बाद अगर कोई मरीज खसरे से पीड़ित हैं तो उनके इलाज के लिए स्वास्थ्य टीम मौके पर भेजकर उपचार कराया जाएगा।  
विज्ञापन

रवींद्र कुमार, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें