फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: चुनाव को लेकर ग्रेनेड, मिर्ची सेल व रबड़ बुलेट तैयार

Mon, 11 Mar 2024 03:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लोकसभा चुनावों में गड़बड़ी करने वालों के लिए पुलिस ने अपने हथियार मांजने शुरू कर दिए हैं। रविवार को डीएम सत्येंद्र कुमार व एसपी दिनेश कुमार सिंह की मौजूदगी में पुलिस लाइन में गैस ग्रेनेड, एंटी राइन गन, रबड़ बुलेट, स्टन, मिर्ची सेल व आंसू गैस के गोले चलाकर पूर्वाभ्यास किया गया। इसके लिए हर थाने से पांच-पांच पुलिसकर्मियों को बुलाया गया था। इनसे बल्वा नियंत्रण उपकरणों को चलवाकर देखा गया। इस मौके पर थानों पर बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट, टार्च, डंडा आदि उपलब्ध कराया गया। सीओ सदर सुमित त्रिपाठी ने भी उपकरणों को चलाया और पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें