फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: विकास भवन से गायत्री मंदिर तक बनेगी ग्रीन रोड

Tue, 14 Oct 2025 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर का माहौल स्वच्छ, सुंदर व पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में नगर पालिका ने सड़कों को भी जोड़ा है। शहर में सड़कों के किनारे छायादार पौधे रोप कर उन्हें संरक्षित किया जाएगा। शहर की पहली ग्रीन रोड विकास भवन के दक्षिण से रामजानकी मंदिर व एआरटीओ कार्यालय होते हुए लखनऊ-अयोध्या मार्ग के गायत्री मंदिर तक बनाई जाएगी। भविष्य में इसी तर्ज पर शहर के अन्य विकसित मोहल्लों में ग्रीन रोड तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार शुक्ल ने बताया कि शहर को हरा-भरा और सुंदर बनाने की दिशा में ग्रीन रोड बनाने का काम शुरू किया गया है। लखनऊ-अयोध्या मार्ग से विकास भवन तक बनने वाली यह शहर की पहली ग्रीन रोड होगी। इसके बाद विकास भवन से जगनेहटा व श्मशान होते हुए लखनऊ-अयोध्या मार्ग को जोड़ने वाली नहर रोड को भी ग्रीन रोड में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें