स्वदेशी मेला
सुबह 10:00 बजे। जीआईसी आडिटोरियम में स्वदेशी मेला का आयोजन किया गया है। जिसमे लगाए गए स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हैं।
क्रिकेट टूर्नांमेंट
सुबह 10:00 बजे। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित चौधरी आसिफ अली मेमाेरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
किसान दिवस
अपरान्ह 12:00 बजे। कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा जिसमें किसानों की समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा।
भागवत कथा
अपरान्ह 02:00 बजे। हरख ब्लॉक के पिपरहा धाम लक्ष्मण दास कुटी पर भागवत कथा का आयोजन किया गया है। प्रवाचक अनिल शास्त्री कथा सुनाएंगे।
सुंदरकांड पाठ
शाम 05:00 बजे। बस स्टेशन के निकट स्थित दुर्गा माता मंदिर पर स्थानीय भक्तों की ओर से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।
-