फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पोता ने दादी को पिकअप चढ़ा कर मार डाला

Sat, 09 Sep 2023 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
असंद्रा (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र के माेतिकपुर गांव में बृहस्पतिवार को खेत में भैंस जाने के विवाद को लेकर सगे भाइयों के परिजनों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान गुस्से में एक युवक हैवान बन गया। उसने अपनी दादी पर पिकअप चढ़ा दी और उन्हें कई मिनट तक कुचलता रहा। पिकअप में फंसा शव 50 मीटर तक घसीट ले गया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी परिवार के सभी लोग फरार हैं। पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। गांव में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन



असंद्रा थाना क्षेत्र के माेतिकपुर गांव निवासी रउफ, रईश व अब्दुल गफ्फार सगे भाई हैं, जिसमें रउफ, रईश का परिवार एक साथ व अब्दुल गफ्फार का परिवार बगल में ही दूसरे मकान में रहता है। मकानों के पीछे ही रउफ, रईश ने अरहर की फसल बो रखी है। बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे अब्दुल गफ्फार का पोता फैजान (8) भैंस लेकर निकला तो वह अरहर के खेत में चली गई। इसी बात को लेकर रउफ, रईश व अब्दुल गफ्फार के परिजन मौके पर पहुंच गए। यहां दोनों पक्षों में हाथापाई हुई।


अब्दुल गफ्फार के पक्ष ने रउफ के पुत्र मुस्कान (18) को पीट दिया। यहां विवाद शांत होने के बाद दोनों पक्ष घर पर पहुंचे तो झगड़ा और बढ़ गया। करीब पांच बजे गालीगलौज के बीच रईश की बहू आसमां के कहने पर मुस्कान ने अपनी पिकअप स्टार्ट की और तेज एक्सीलेटर लेते हुए सामने हैंडपंप से पानी लेकर आ रही अब्दुल गफ्फार की पत्नी कबीतुलनिशा (60) पर चढ़ा दी। हैवान बना मुस्कान काफी देर तक वृद्धा को कुचलता रहा, जिसमें वृद्धा के कपड़े फट गए और वह करीब 50 मीटर तक वाहन में फंसी घिसटती हुई चली गई। इससे कबीतुलनिशा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


इस दौरान वृद्धा के परिजनों ने पिकअप को घेर लिया और मुस्कान को वाहन से खींच कर जमकर पीटा। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमलावर हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले। घायल मुस्कान व अब्दुल गफ्फार के पोते सलमान को नईसड़क कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान जब पुलिस ने रउफ व रईश के मकान की तलाशी ली तो महिलाएं, बच्चों समेत पूरा परिवार फरार हो चुका था। तनाव देख गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। असंद्रा थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि मृतका के पुत्र आमीन की तहरीर पर मुस्कान, आसमां समेत पांच लाेगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।


तीन घंटे बवाल, तमाशबीन बने रहे लोग
मोतिकपुर गांव में रउफ के तीन बेटे व दो बेटियां तो रईश के चार पुत्र व एक पुत्री है। जबकि इन दोनों भाइयों से अलग रहने वाले अब्दुल गफ्फार के पांच बेटे व एक पुत्री है। अब्दुल गफ्फार के एक पुत्र गुड्डू की मौत हो चुकी है। यह परिवार करीब 25 पाल पहले दूसरे गांव से आकर यहां बसे थे। तीनों परिवार लकड़ी काटने का काम करते हैं। कई सदस्य शराब पीते हैं। इनके बीच अक्सर मारपीट की घटनाएं होती रहीं। कई बार मामला थाने पहुंचा। बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे भैंस के खेत में जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक चलता रहा। इस दौरान लोग तमाशबीन बने रहे। ग्रामीणों के अनुसार इन परिवारों पर कई केस दर्ज हैं।







वृद्धा को अस्पताल ले जाने के दौरान बोलरो से टकराई पिकअप
कबीतुलनिशा की मौत के बाद उसका पुत्र कल्लू दूसरी पिकअप से उसे अस्पताल लेकर भागा, लेकिन गांव के पास ही मोतिकपुर-नूरपुर मार्ग पर पिकअप की बहादुरपुर गांव निवासी दिलीप की बोलेरो से टक्कर हाे गई, जिसमें दिलीप को भी चोटें आईं। इसके बाद कल्लू शव लेकर वापस फिर गांव पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें