फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: विवादित मकानों व जमीनों का अधिग्रहण करेगी सरकार, अधिसूचना जारी

Tue, 09 Dec 2025 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। श्रीलोधेश्वर महादेव की तीर्थ नगरी महादेवा में प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण के लिए लंबित 1.409 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है। इनमें विवादित मकान व भूखंड शामिल हैं। अधिसूचना जारी कर भूमि स्वामियों को आपत्तियां दाखिल करने के लिए अधिकतम 60 दिनों का समय दिया गया है। इसके बाद प्रशासन जमीन का अधिग्रहण करेगा।
विज्ञापन

कॉरिडोर निर्माण के लिए नामित संस्था सीएनडीएस ने प्रवेश द्वार बनाने के लिए गड्ढे खोद दिए थे। लेकिन 1.409 हेक्टेयर जमीन पर बने करीब 27 भवनों का विवाद न्यायालयों में लंबित होने से काम आगे नहीं बढ़ाया जा सका। मामला शासन तक पहुंचा और समीक्षा के बाद अधिग्रहण की अधिसूचना जारी कर दी गई। शासन ने करीब 100 संपत्तियों का बैनामा पयर्टन विभाग के नाम करा दिया है। जॉइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम गुंजिता अग्रवाल ने बताया कि 29 मकान विवादित हैं। उनके अधिग्रहण के लिए दो महीने का समय रखा गया है, इसके बाद कॉरिडोर निर्माण का रास्ता पूरी तरह साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें