फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर जाम से जूझे लोग

Fri, 15 Jan 2016 11:33 PM IST
बाराबंकी/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मायावती के जन्मदिन को लेकर हुए कार्यक्रम के चलते शहर में जाम की स्थिति बनी रही। दूर-दराज से आए वाहनों का सड़क की दोनों पटरियों पर कब्जा रहा।
विज्ञापन


इससे वाहन रेंगते हुए निकले। देवा तिराहा से लेकर जमुरिया नाला तक कई बार जाम लगा। वहीं हाईवे से छाया चौराहा जाने वाला मार्ग, पुलिस लाइन चौराहा से छाया चौराहा जाने वाले मार्ग पर लोग दिनभर जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन


छाया चौराहे पर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। इसके अलावा नाका सतरिख, धनोखर मंदिर पर घंटो जाम लगा रहा। बस अड्डे से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


मायावती के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने आए लोगों ने अपने वाहनों को जहां-तहां पार्क कर दिया। इससे निबलेट तिराहे से नगरपालिका तक जाम लगा रहा।

स्कूली बच्चों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्कूल की बस भी जाम में फंसी रही। ट्रैफिक पुलिस के आने के बाद यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें