फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बजट मिला फिर भी चार ब्लॉक नहीं करा पाए भुगतान

Wed, 24 Jul 2024 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मनरेगा के तहत काम करने वाले रोजगार सेवकों समेत अन्य कार्मिकों का मानदेय करीब तीन माह से बकाया चल रहा था। भारत सरकार की ओर से बकाया भुगतान के लिए बजट भी मुहैया कराया गया लेकिन पोर्टल पर बिल प्रस्तुत न हो पाने के कारण देवा, बंकी, हरख व सिराैलीगौसपुर ब्लॉक रोजगार सेवकों के बकाए का पूरा भुगतान नहीं करा पाए।
विज्ञापन

जिले भर में 708 ग्राम रोजगार सेवकों के साथ ही आठ एपीओ, आठ कंप्यूटर ऑपरेटर, 91 तकनीकी सहायक व 15 लेखाकर्मी भी कार्यरत है। इन सभी कार्मिकों का अप्रैल माह से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ था जो करीब 2.14 करोड़ रुपये के आसपास था। बीती 20 जुलाई को शासन की ओर से मनरेगा में भुगतान के लिए बजट जारी किया गया था। इसके लिए सभी ब्लॉकों को पत्र लिखकर भुगतान कराने के लिए पोर्टल पर बिल प्रस्तुत करने के कहा गया था। 15 ब्लॉकों में से 11 ब्लॉकों ने समय रहते बिल इत्यादि ब्योरा प्रस्तुत करते हुए तीन माह का बकाया भुगतान करा लिया था।
बंकी व हरख ब्लॉक में सिर्फ एक-एक माह का भुगतान हो पाया है। सिरौलीगौसपुर में अप्रैल व मई माह का ही भुगतान हुआ। देवा ब्लॉक में एक भी माह का भुगतान नहीं हो पाया है। ग्राम रोजगार सेवक संगठन के जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी ने बताया कि जिम्मेदारों की लापरवाही की वजह से भुगतान नहीं हो पाया है। वहीं डीसी मनरेगा ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अभी सभी जगह से सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें