फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: गोरखपुर के बिल्डर से 99.20 लाख की ठगी, दो पर केस

Mon, 02 Jun 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सतरिख (बाराबंकी)। गोरखपुर के बिल्डर से 93 एकड़ जमीन का सौदा करके करीब एक करोड़ की ठगी करने का मामला सामने आया है। एडीजी जोन से शिकायत के बाद शनिवार देर रात सतरिख थाने में दो लोगों को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व कूटरचना का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गोरखपुर के बेतियाहाता निवासी राजकुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह पूर्वांचल बिल्डर एंड इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रोपराइटर हैं। वह बाराबंकी शहर के नाका सतरिख चौराहा के पास रहने वाले गोल्डन पेपर डेवलपर्स के पार्टनर निदेशक अतीक राइन और उनके सहयोगी सहाबुद्दीन से मिले थे।

इन दोनों ने पल्हरी व दुल्लीनुर के पास 93 एकड़ जमीन दिखाई थी। दोनों ने जमीन की नोटरी, एग्रीमेंट व बैनामा दिखाया। नवंबर 2022 में अतीक राईन ने जमीन बेचने का इकरारनामा कराकर 10 लाख का चेक लिया। इसके बाद कई बार में कुल 99.20 लाख रुपये अपने व काश्तकारों के खाते में जमीन बेचने के नाम पर लिए।
विज्ञापन


बाद में पला लगा कि जो जमीन दिखाई थी, वह उनकी है ही नहीं। काश्तकारों ने भी इसकी पुष्टि की। सतरिख के थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि अतीक व सहाबुद्दीन को नामजद करते हुए उसके अन्य सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें