फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में आज भिड़ेंगी गोरखपुर व श्रावस्ती

Wed, 24 Jul 2024 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पुलिस लाइन भिनगा के परेड मैदान में 72वीं अंतर्जनपदीय उत्तर प्रदेश पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। तीसरे दिन मंगलवार को पुरुष व महिला वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले हुए। बुधवार को गोरखपुर व श्रावस्ती की टीमें फाइनल मुकाबले में भिड़ेंगी।
विज्ञापन

महिला वर्ग का पहला सेमीफाइनल श्रावस्ती व कुशीनगर की पुलिस टीम के बीच हुआ। इसमें श्रावस्ती की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुशीनगर को 3-0 से पराजित किया। वहीं दूसरा मुकाबला गोरखपुर व बहराइच की टीमों के बीच हुआ। गोरखपुर ने बहराइच की टीम को 1-0 से मात दी। फाइनल मुकाबला बुधवार को गोरखपुर व श्रावस्ती की टीम के बीच होगा।
वहीं पुरुष वर्ग का पहला सेमीफाइनल मुकाबला गोरखपुर व बस्ती के बीच हुआ। इसमें गोरखपुर ने बस्ती को पेनल्टी शूटआउट में 2-1 से हरा कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा मुकाबला श्रावस्ती व देवरिया की टीम के बीच हुआ। इसमें श्रावस्ती ने देवरिया की टीम को 2 -0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में बस्ती, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, गोंडा, गोरखपुर, श्रावस्ती, महराजगंज, संतकबीरनगर, देवरिया, बहराइच तथा महिला वर्ग में बहराइच, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, कुशीनगर, श्रावस्ती व गोंडा की टीमें हिस्सा ले रही हैं। मैच में रेफरी के रूप में केपी सिंह, मोहम्मद रहमतुल्ला, मोहम्मद नुरूद्दीन अंसारी, राकेश पासवान, खुर्शीद आलम व प्रभात मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें