फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 10 लाख का सामान सीज, जांच को भेजे गए 13 नमूने

Fri, 07 Feb 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। ब्रांडेड के नाम पर घटिया सामान की पैकेजिंग के मामले खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दो गोदामों पर कार्रवाई कर दस लाख रुपये कीमत का सामान सीज किया है। टीम ने मौके से लिए गए 13 नमूनों को भी जांच के लिए लैब भेजा है। साथ ही जिन ब्रांडेड कंपनियों की पैकिंग में कर इसे बेचा जा रहा था, उस कंपनी के अधिकारियों को भी बुलाया गया है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य अयोध्या मंडल वीके सिंह, सहायक खाद्य आयुक्त बाराबंकी शैलेंद्र प्रताप सिंह और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पांडेय की टीम ने बृहस्पतिवार को शाॅति बिहार कॉलोनी और शुक्लई स्थित गाेदामों की जांच की। टीम ने बरामद सामान के 13 नमूनों को लैब जांच के लिए भी भेजा है। टीम ने शांति विहार गोदाम से 15 गत्ता कैंडी कोको चोको, आठ गत्ता कैंडी फन टिनी टोटस, दो गत्ता कैंडीफन टिकटूक और पांच गत्ता मैगी मसाला के अलावा 30 गत्ता हार्पिक, 72 बोरा डिटर्जेंट पाउडर, पांच हजार रैपर टाटा नमक एक किलो खाली, 2000 रैपर व्हील डिटर्जेंट पाउडर, 100 स्टीकर हार्पिक, एक बोरा गुलमंजन, दो गत्ता बोरो प्लस के साथ एक बेइंग मशीन बरामद की है।
जबकि शुक्लई गोदाम से 230 बोरी नमक पतंजलि की बोरियों में भरा हुआ नमक, 30 बोरी खुला नमक, 334 पैकेट टाटा खुला नमक, 250 बोरी टाटा नमक से भरी, आठ पैकेट राजेश मीट मसाला, 14 पैकेट राजेश सब्जी मसाला के अलावा एक पैकेट सीलिंग मशीन, एक बोरी सीलिंग मशीन, एक बेइंग मशीन को बरामद किया है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य शैलेंद्र प्रताप ने बताया कि कार्रवाई के दौरान दोनों ही स्थानों पर गोदाम संचालन से जुड़े व्यापारी के मौजूद न होने के कारण बरामद सामान को सीज करा दिया गया है। इसके साथ ही टाटा सॉल्ट, पतंजलि सॉल्ट व राजेश मसाला कंपनी के अधिकारियों को बुलाया गया है। उनके आने पर ही आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें