कुर्सी (बाराबंकी)। दुकान बंद कर घर लौट रहे अधेड़ को तेज रफ्तार मालवाहन ने टक्कर मारी दी। परिजन उसे लेकर इलाज के लिए लखनऊ के एक निजी अस्पताल पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। कुर्सी कस्बा निवासी अब्दुल मन्नान (55) देवा रोड स्थित एक ढाबे के पास पान की गुमटी चलाते थे। मंगलवार रात करीब 10 बजे गुमटी बंद कर पैदल ही घर जा रहे थे। इस दौरान कुर्सी-देवा मार्ग पर पेट्रोल पंप के निकट तेज रफ्तार मालवाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके पुत्र की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद