फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: टाइम सिटी का जीएम भी गिरफ्तार

Mon, 09 Dec 2024 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। करोड़ों रुपये जमा करवाकर दोगुनी कीमत की जमीन देने के नाम पर निवेशकों से ठगी करने वाले टाइम सिटी ग्रुप के जीएम को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार को ग्रुप के अध्यक्ष पंकज पाठक के साथ उसे भी न्यायालय में पेश किया गया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। करीब 11 अन्य आरोपियों की तलाश में लखनऊ में बाराबंकी पुलिस की छानबीन जारी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार टाइम सिटी के कथित जीएम लखनऊ के जानकीपुरम निवासी अशोक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। ग्रुप के अध्यक्ष पंकज पाठक को पुलिस ने एक दिन पहले ही गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ में कंपनी से जुड़ी गतिविधियों व कार्यालयों की जानकारी हुई है जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

देवा कोतवाली में टाइम सिटी ग्रुप के अध्यक्ष के साथ इसकी पत्नी एचआर हेड बेबी पाठक, निदेशक संतोष कुमार, सुशील मिश्रा, अवनीश कुमार, हरिशंकर, अजीत सिंह यादव, राहुल पांडेय, सचिन शर्मा, सुशीला यादव, सूर्यभान सिंह व रीना शुक्ला आदि पर 10 केस दर्ज हैं। देवा के इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश चल रही है।
विज्ञापन




एलयूसीसी घोटाले में उत्तम व माया का सुराग नहीं
निवेशकों के करोड़ों रुपये लेकर फरार हुई कंपनी एलयूसीसी के जिले में कर्ताधर्ता रहे उत्तम सिंह राजपूत व उसकी पत्नी माया का पता नहीं लग पा रहा है। पुलिस ने दोनों पर 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित कर रखा है। उसके ठिकाने बाराबंकी व लखनऊ में ही नहीं बल्कि उत्तराखंड में ऋषिकेश व देहरादून तथा अन्य प्रदेशों में भी बताए जा रहे हैं।


तीन और पीड़ित आए सामने
एलयूसीसी की ठगी मामले में पीडि़तों का सामने आना जारी है। शहर कोतवाली में तीन नए मामले आए हैं। पुलिस ने अनुसार मामलों में तस्करा अंकित करके पुराने मुकदमों में ही मर्ज करने की कार्रवाई शुरू की गई है। शहर कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि पूरे मामले की जांच एसआईटी भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें