फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मरीज पर ही रख दी ग्लूकोज की बोतल

Mon, 09 Jun 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
संयुक्त चिकित्सालय में मरीज के ऊपर रखी ग्लूकोज की बोतल।  -संवाद
विज्ञापन
सैदनपुर (बाराबंकी)। सिरौलीगौसपुर के संयुक्त चिकित्सालय में शनिवार दोपहर बड़ी लापरवाही देखने को मिली। सड़क दुर्घटना में घायल अयोध्या प्रसाद को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया लेकिन उपचार के दौरान लापरवाही का आलम यह रहा कि ग्लूकोज की बोतल के लिए स्टैंड तक नहीं मिला। मरीज के ऊपर ही बोतल रख कर चिकित्साकर्मी भूल गए।
विज्ञापन



रामनगर क्षेत्र के मोती पुरवा मजरे लोहटी पसई निवासी अयोध्या प्रसाद (55) शनिवार को दवा लेने अस्पताल जा रहे थे। तभी बदोसराय के पास अचानक एक वाहन सामने आ गया जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

अयोध्या प्रसाद के साथ मौजूद राज प्रकाश ने बताया कि संयुक्त चिकित्सालय में डॉक्टर ने टांके लगाने के बाद ग्लूकोज चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन स्टैंड नहीं मिला। इसके चलते बोतल को मरीज के ऊपर ही रख दिया गया। किसी तरह हाथ से पकड़कर ग्लूकोज चढ़वाया।
विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक डॉ. इकबाल अहमद ने कहा कि मरीज का इलाज किया गया, बेड भी दिया गया। टांके लगाने के बाद स्ट्रेचर पर कुछ देर मरीज रहा। हो सकता है उस दौरान स्टैंड न मिला हो। संबंधित से जवाब-तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें