फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आधी रात शादीशुदा प्रेमी के घर आई प्रेमिका की हत्या, पास में पड़ी थी खून सनी कुल्हाड़ी; घरवाले फरार

Tue, 16 Dec 2025 10:19 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में आधी रात शादीशुदा प्रेमी के घर आई प्रेमिका की हत्या कर दी गई। लाश के पास में ही खून सनी कुल्हाड़ी पड़ी मिली। पुलिस से पहुंचने से पहले घरवाले फरार हो गए। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी में सोमवार की रात शादीशुदा प्रेमी के घर आई प्रेमिका की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसकी लाश घर में पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी ली। प्रेमी के माता-पिता और चार बहनें फरार हैं।  

विज्ञापन


घटना मसौली थाना क्षेत्र के शहावपुर कस्बे की है। पुलिस के अनुसार, कस्बा निवासी कमलेश के पुत्र संदीप का विवाह करीब छह माह पहले ही शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती से हुआ था। संदीप निजी क्षेत्र में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। वह सीतापुर में तैनात है। करीब एक सप्ताह से गांव में ही रह रहा था। 

सुबह तक हालात थे सामान्य

बताया गया कि संदीप का गोरखपुर की युवती से भी प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उसकी भी शादी हो चुकी थी। सोमवार की रात गोरखपुर निवासी युवती संदीप के घर आई थी। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे तक घर में हालात सामान्य बताए जा रहे हैं। इसके बाद संदीप शौच के लिए घर से बाहर गया।

वह शौच से वापस लौटा तो घर के अंदर युवती का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। शव के पास ही खून से सनी कुल्हाड़ी पड़ी हुई थी। सूचना पर पुलिस, फील्ड यूनिट और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

घरवाले फरार हैं... जांच की जा रही- सीओ

रामनगर क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि घटना के बाद से संदीप के माता-पिता और उसकी चारों बहनें फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर की जा रही है। 

पुलिस की सूचना पर परिजन आ रहे हैं

एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि पुलिस ने मृतका की पहचान गोरखपुर जिले के गोरखनाथ थाना क्षेत्र के संगम चौराहा निवासी राजकिशोर की पुत्री के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने पर मृतका के पिता ने प्रारंभ में मौके पर आने से इन्कार किया था। लेकिन, विधिक प्रक्रिया और औपचारिकताओं की जानकारी दिए जाने के बाद परिजन सहमत हुए। फिलहाल वह आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें