फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 5,606 परीक्षार्थीयों ने दी मिडलाइन असेसमेंट परीक्षा

Tue, 16 Dec 2025 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के 41 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सोमवार को कक्षा नौ के विद्यार्थियों के लिए मिडलाइन असेसमेंट परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए 6,319 पंजीकृत परीक्षार्थीयों से 5,606 ही हुए। 713 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


परीक्षा में हिंदी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान से 15-15 प्रश्न पूछे गए। परीक्षा के बाद प्रश्नपत्र विद्यार्थियों को घर ले जाने के लिए दिया गया। विद्यालय स्तर पर प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों द्वारा परख एप्लीकेशन से ओएमआर शीट की स्कैनिंग की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी त्रिपाठी ने राजकीय हाईस्कूल रामपुर जहांगीराबाद और राजकीय हाईस्कूल रसूलपुर हाउस का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिला समन्वयक ने राजकीय इंटर कॉलेज निंदूरा, राजकीय इंटर कॉलेज घुंघटेर, राजकीय हाईस्कूल बढ़ईडीह, राजकीय हाईस्कूल मित्तई और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज देवा के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर बच्चों से प्रश्नपत्र की जानकारी ली। छात्रों ने बताया कि आसान पेपर है। गर्मी में मिट्टी के बर्तन में पानी रखने से ठंडा क्यों रहता है, ऐसे प्रश्न पूछे गए। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के अधिगम स्तर का वस्तुनिष्ठ आकलन और शिक्षण गुणवत्ता में सुधार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें