फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: आधिकारिक वेबसाइट से ही प्राप्त करें मोबाइल नंबर

Thu, 22 Aug 2024 03:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। साइबर थाने की पुलिस व इनर व्हील क्लब द्वारा बुधवार को शहर में स्थित राजकीय पुस्तकालय में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध व उसके बचाव को लेकर जागरुक किया। साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक विजयवीर सिंह सिरोही ने बताया कि साइबर धोखाधड़ी होने पर सबसे पहले साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या साइबर अपराध पोर्टल की वेबसाइट https:// cybercrime.gov.in पर खुद शिकायत दर्ज करें।
विज्ञापन

बताया कि इससे हम धनराशि को होल्ड करा सकेंगे। किसी भी अंजान व्यक्ति के कहने से कोई भी एप डाउनलोड न करें। किसी भी वेबसाइट पर व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से पहले अच्छी तरह से जांच कर लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनियों व सरकारी विभाग के कस्टमर केयर का नंबर आधिकारिक वेबसाइट से ही प्राप्त करें। छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया खाते व बैंक खातों का पासवर्ड सुरक्षित बनाना चाहिए। इसमें नम्बर, अक्षर व चिन्ह तीनों को ही अवश्य शामिल किया जाए। साथ ही इसका टू-स्टेप वेरीफिकेशन जरूर लगाए रखें। इस मौके पर साइबर थाने के दरोगा चंद्र प्रकाश यादव, सिपाही राजन यादव व टेक्निकल टीम ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें