फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश भर में लगेंगे कूड़ा निस्तारण प्लांट : सुरेश खन्ना

Wed, 31 Jan 2018 11:51 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
लोगों को राहत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना जिले में चल रहे कूड़ा निस्तारण प्लांट का निरीक्षण किया। दूसरी बार यहां पहुंचे मंत्री ने कहा कि यह प्लांट पूरे प्रदेश में रोल मॉडल बनेगा। स्वच्छ भारत मिशन अभियान में सर्वाधिक सहयोग करने वाले ऐसे प्लांट अब पूरे प्रदेश में लगाए जाएंगे। इसके लिए लखनऊ में कई कंपनियां इंवेस्टमेंट करने आ रही हैं। जल्द ही यहां पर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन की टीम के साथ आएंगे।

विज्ञापन



नगर विकास मंत्री ने यहां कूड़े से बन रही बिजली और कंपोस्ट खाद का बारीकी से अध्ययन किया। प्लांट की लागत और उससे आने वाले आय के बारे में जानकारी ली। प्लांट के मालिक बीएन ने बताया कि 25 करोड़ की लागत से प्लांट तैयार हुआ है। प्रतिदिन ढाई सौ टन कूड़े का निस्तारण किया जाता है। इससे ढाई मेगावॉट बिजली प्रतिदिन पैदा की जाती है तथा 60 से 70 टन कंपोस्ट खाद बनती है। बिजली ग्रिड के हाथों बेची जाती है। बुधवार दोपहर बनवा स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट का हाल देखने पहुंचे श्री खन्ना ने कहा कि कचरा प्रबंधन एक चुनौती है। कूड़ा निस्तारण प्लांट ने इस चुनौती को आसान बना दिया है। 

कासगंज की घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण 
प्लांट के निरीक्षण के बाद पत्रकारों से मुखातिब नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि शहर में सीवर बिछाने के लिए डीपीआर बनाया जा रहा है। पूरी लंबी प्रक्रिया है, इसलिए समय लग रहा है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में नगरपालिका के ईओ संगीता कुमारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी मलिन बस्ती है वहां इंटरलाकिंग, नाली आदि बनवाई जाए। कासगंज की घटना पर मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। हम सभी एक ही गुलदस्ते के फूल हैं। सहिष्णुता एवं सभी धर्मों का आदर हमारे करेक्टर में है। भाईचारा बना रहे, इसी से विकास की गति बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें