फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधि विधान से गणपति बप्पा की स्थापना

Mon, 05 Sep 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी पर हुई विधि विधान से गणपति बप्पा की स्थापना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी के अवसर पर शुभता व बुद्धि के प्रदाता रिद्धि-सिद्धि विनायक की प्रतिमा घरों के अलावा कई मंदिरों में  विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद स्थापित की गई। इस दौरान आरती भजन व जयकारों से वातावरण गूंज उठा। कई स्थानों पर गणेश महिमा का बखान किया। गणपति महिमा सुन श्रद्धालु गणपति के रंग में सराबोर हो गए। 
विज्ञापन


श्रीसंतोषी माता मंदिर में परिसर में लगाए गए पांडाल में वैदिक मंत्रों के बीच गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। शोभायात्रा छाया चौराहे व राजकमल होते हुए मंदिर पहुंची। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया.. के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। छोटी माता देवी मंदिर परिसर में पंडाल लगाकर गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई।

पूजन अर्चन हवन के बाद आरती की गई। इस मौके पर नीरज गुप्ता, राबिन साहू, राहुल रस्तोगी आदि मौजूद रहे। शहर स्थित रामलीला दशहरा मंदिर में विघ्न विनाशक की पूजा अर्चना कर भक्तों ने गणेश महिमा का गुणगान किया। इस मौके पर भजन व गणपति के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। प्रात:काल रिद्धी-सिद्धी सहित गणेश भगवान का भव्य श्रंगार किया गया।
विज्ञापन


मंदिर को फूल मालाओं से सजाया गया। मानस मर्मज्ञ व पुजारी प्रमोद पाठक के सानिध्य में भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाया गया व आरती की गई। इसके बाद हवन किया गया जिसमें भगवान के सहस्त्र नाम की आहुति दी गई। इस मौके पर निर्मल कुमार धनावत, मथुरा प्रसाद आदि मौजूद रहे।

बप्पी गुप्ता के निवास पर पूजन अर्चन के बीच गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। यहां  गणेश महिमा का बखान किया। गणपति महिमा सुन श्रद्धालु गणपति के रंग में सरोबार हो गए। रंगबिरंगी लाइटिंग केे बीच पगड़ी धारण किए भगवान गणेश की प्रतिमा देख भक्त मंत्रमुग्ध हो गए।

रसूलपुर स्थित नवनीत तिवारी के घर गजानन की मूर्ति स्थापित की गई। पूजन अर्चन के बाद श्रद्धालुओं ने भजन गाया- पधारो गजानन जी, मेरे घर में पधारो.., जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा माता जाकी पार्वती पिता महादेवा..., गजानन महाराज पधारो दर्शन की तैयारी है... भजन कीर्तन कर श्रद्धालु भक्तिभाव से ओतप्रोत हो गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें