फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: गैंगस्टर की 14 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Mon, 21 Aug 2023 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने असंद्रा थाना क्षेत्र के सिद्धौर के हटिया मोहल्ले में रहने वाले गैंगस्टर व मादक पदार्थ की तस्करी के आरोपी जासिम की करीब 14 करोड़ की संपत्ति रविवार को कुर्क कर दी। पुलिस के अनुसार जासिम पर छह मुकदमे दर्ज हैं। वह शातिर तस्कर मुनव्वर के गिरोह का सदस्य है। गत दिनों जैदपुर थाने में दर्ज गैंगस्टर के केस में जासिम नामजद था।
विज्ञापन



पुलिस व प्रशासन की टीम ने गैंगस्टर एक्ट के तहत रविवार को उसकी अपराध से अर्जित करीब 14 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर दी। कुर्क की गई संपत्तियों में बिबियापुर घाट गांव में एक जमीन के अलावा सिद्धौर में मकान, दुकान व जमीन समेत 11 संपत्तियां हैं। कुर्की की कार्रवाई से बचने के लिए 15 दिन पहले जासिम सिद्धौर में पानी की टंकी पर चढ़ गया था और उसने कार्रवाई को गलत बताते हुए घंटों हंगामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें