फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: तारों की चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, पांच पकड़े गए

Mon, 05 Jan 2026 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। देवा कोतवाली पुलिस ने बिजली के तारों की चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से छह बंडल व एक बोरे में कटे हुए बिजली के तार, एक तमंचा और चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किया है।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एएसपी उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मीरपुर गांव निवासी सुभाष रावत, विनोद, सुभाष कुमार, लालजी और लखनऊ के बीबीडी क्षेत्र निवासी करन के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे बिजली के तार और अन्य कीमती सामान चोरी कर अपना जीवन-यापन करते थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने देवा क्षेत्र में मंदिर के पास हाईवे किनारे स्थित बिजली की बंद लाइन के खंभों से तार काटकर चोरी की थी। चोरी किया गया तार देवा के माती निवासी कबाड़ी आलम को बेचा गया था। पुलिस ने बताया कि कबाड़ी आलम की तलाश जारी है और उससे जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें