फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलाने के बाद बैठक में नहीं आए एफएसडीए के अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा शुक्रवार को शहर के व्यापारियों की एक बैठक बुलाई गई थी। लेकिन बैठक बुलाने वाले अफसर ही बैठक में नहीं पहुंचे। व्यापारियों ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उनकी समस्याओं को दरकिनार कर अपनी मनमानी करना विभाग की आदत बनती जा रही है। इस बात की शिकायत जल्द ही व्यापारी जिलाधिकारी से मिलकर करेंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता बब्बी ने आरोप लगाते हुए कहा कि एफएसडीए के अधिकारियों की मनमानी चरम पर पहुंच गई है। किसी भी बात को बर्दाश्त करने की एक सीमा होती है लेकिन अब इनकी मनमानी बर्दाश्त से बाहर होती जा रही है।
आरोप लगाया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने निजी कर्मी रख रखे हैं जो आए दिन व्यापारियों के यहां पहुंच जाते हैं और साहब का फरमान सुनाते हैं। यहीं नहीं इनके चालक इनसे कई गुना आगे हैं जो व्यापारियों पर दबाव बनाते हैं और बात नहीं मानने पर अगले दिन साहब को दुकान पर लाकर खड़ा कर देते हैं।
विज्ञापन

अभिहीत अधिकारी के समक्ष कई बार इस बात को रखा गया। इसके बाद भी इनकी मनमानी पर कोई रोक नहीं लगाई जा सकी है। रोहिताश्व दीक्षित ने कहा कि शुक्रवार को बैठक में हम लोग अपनी बात रखते और बताते कि किस तरह से व्यापारियों का शोषण और दोहन किया जा रहा है। लेकिन अब व्यापारी इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे और पूरे मामले को जिलाधिकारी के समक्ष रखेंगे। इस मौके पर महेश जायसवाल, संजय निगम, सौरभ गुप्ता, हरप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें