बाराबंकी। जिले में 55 केंद्रों पर गेहूं खरीद की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को विशेष सचिव सहकारिता संदीप कौर ने गेहूं खरीद को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान केंद्रों पर मौजूद प्रभारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि क्रय केंद्रों पर आने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए।
उन्होंने मुबारकपुर समेत कई केंद्रों का जायजा लिया। जिला खाद्य विपणन अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी ने दावा किया है कि जिले में गेहूं खरीद को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। (संवाद)