फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर समेत दो पर धोखाधड़ी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
निंदूरा (बाराबंकी)। किसान क्रेडिट कार्ड के खाते से एक लाख 90 हजार रुपये गबन करने के मामले में शुक्रवार देर रात आखिरकार बैंक मैनेजर व बैंक मित्र के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। किसान की गुहार पर एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

बड्डूपुर थाना क्षेत्र के थम्मन पुरवा मजरे सैंदर गांव के किसान अरविंद कुमार ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी। किसान के अनुसार 18 मई 2016 को उसने आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की खिंजना स्थित शाखा से 80 हजार रुपये का लोन लिया था। एक मार्च 2017 को उसने ब्याज समेत 65 हजार 261 रुपया जमा करने के लिए बैंक मित्र विजय कुमार को दिया था।
तीन मार्च को बैंक मित्र व बैंक मैनेजर रामनिवास तिवारी ने उसका बिना आवेदन व गारंटर के नया खाता बनाकर एक लाख 90 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद 85 हजार रुपये जमा करके पुराना खाता बंद कर दिया। बड्डूपुर थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें