रामनगर (बाराबंकी)। रामनगर थाना क्षेत्र में बाराबंकी बहराइच हाइवे में शनिवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से बालिका की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस के मुताबिक बाराबंकी-बहराइच नेशनल हाइवे के पास ईंट-भट्ठा के निकट स्थित अमरूद की बाग की रखवाली बदोसराय थाना क्षेत्र के ग्राम मरकामऊ निवासी सुभाष करता है। उसके साथ उसकी पुत्री मान्या (12) भी रहती थी। शनिवार सुबह करीब आठ बजे रोज की तरह से मान्या बाराबंकी-बहराइच मार्ग पार कर दुकान से दूध लेने जा रही थी। इस दौरान किसी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।
स्थानीय लोगों ने बालिका को सड़क पर तड़पता देखा तो पिता को सूचना दी। आननफानन उसे सीएचसी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची रामनगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर रामनगर बृजेश वर्मा ने बताया है कि बालिका को टक्कर मारने वाली कार का पता लगाया जा रहा है। संवाद