कोठी (बाराबंकी)। एटीएम कार्ड बदलकर जालसाज ने 25 हजार रुपये निकाल लिये। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। कोठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंझियावा गांव निवासी अमित कुमार ने शिकायती पत्र में कहा है कि मंगलवार दोपहर कोठी कस्बा स्थित इंडिया वन एटीएम पर पैसे निकालने गया था।
वहां कई बार प्रयास करने के बाद एटीएम से पैसे नहीं निकल सके। तभी एटीएम के पास में खड़े अज्ञात व्यक्ति ने प्रयास कर पैसे निकालने को कहा। जिस पर पीड़ित ने एटीएम कार्ड देकर पैसे निकालने को कहा। इसी बीच उस अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम कार्ड बदल दिया और पैसे नहीं निकलने का बहाना बताकर एटीएम लेकर निकल गया।
वहीं थोड़ी देर बाद अमित के मोबाइल नंबर पर तीन बार में 25 हजार रुपये निकल जाने के मेसेज आ गए। यह देख अमित ने पुलिस से शिकायत कर एटीएम के सीसीटीवी कैमरे में मौजूद युवक की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष कोठी रितेश कुमार पांडेय ने बताया कि शिकायत मिली है, पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है।