फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसरीपुर चौराहे पर दिखेगी भगवान शंकर की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा (बाराबंकी)। कस्बा रामनगर के केसरीपुर तिराहे को जल्द ही आकर्षक बनाया जाएगा। इसकी कवायद शुरू हो चुकी है। नगर पंचायत के केसरी रेलवे क्रॉसिंग से पहले तिराहे पर हाथ में डमरू लिए भगवान शंकर की झलक देखने को मिलेगी। इस तिराहे के सौंदर्यीकरण के लिये प्रथम किस्त के रूप में नौ लाख रुपये का बजट मुहैया भी हो चुका है। जल्द ही इस पर काम शुरू किया जायेगा।
विज्ञापन

रामनगर क्षेत्र के केसरीपुर में चारों तरफ डिवाडर भी बनेंगे। यह कार्य नगर पंचायत द्वारा कराया जाएगा। इस पर करीब 10 से 15 लाख खर्च होने का अनुमान है। इसकी शुरुआत के लिए शासन ने प्रथम किस्त के रूप में 9 लाख रुपये का बजट मुहैया करा दिया है। कस्बे के इस तिराहे के सुंदरीकरण की कवायद लंबे समय से चली आ रही थी। जिस पर शासन ने मुहर लगा दी है।
सौंदर्यीकरण के तहत इस तिराहे के बीच में एक गोला बनाया जाएगा। उसमें प्रतिमा लगाने के बाद स्टील की रेलिंग रंगबिरंगी लाइट व अगल-बगल डिवाइर आकर्षण का केंद्र होंगे। उसके बाद इसके नीचे एक गोल चबूतरा बनेगा, जिस पर भूत भवन भोलेनाथ विराजमान रहेंगे। बाराबंकी से बहराइच-गोंडा जाने वाले लोगों को तिराहे की खूबसूरती तो दिखेगी ही, डिवाइडर बनने से लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

7 जुलाई 2018 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली बार महादेवा के धरती पर वन महोत्सव की शुरुआत करने पहुंचे थे। उन्होंने नगर पंचायत रामनगर को पंडित दीनदयाल आदर्श नगर पंचायत का दर्जा दिया था। तब से यहां की सुविधाएं बढ़ा दी गई थीं। उन्होंने कहा था कि लोधेश्वर के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
तिराहे का सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा। बोर्ड से प्रस्ताव पास हो गया। पत्थर और लाइटें भी लगवाई जाएंगी।
-मनीष राय, ईओ नगर पंचायत
हाईवे के केसरीपुर तिराहे पर भगवान भोलेनाथ की मूर्ति व उसका सौन्दर्यीकरण कराया जाएगा। प्रथम किस्त के रूप में नौ लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

-बद्री विशाल त्रिपाठी, अध्यक्ष, नगर पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें