फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट गिरोह के चार शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सर्राफा व्यवसायी की रेकी कर लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के चार शातिर बदमाशों को रविवार को स्वाट/सर्विलांस व फतेहपुर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से करीब 20 दिन पहले फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र से लूटी गई व्यवसायी की बाइक व मार्फीन बरामद की। इस बात का खुलासा रविवार को प्रभारी एसपी पूर्णेंदु सिंह ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के खपुरवा गांव निवासी सर्राफा व्यवसायी कृपाशंकर 22 अप्रैल को दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहा था। इस दौरान थाना क्षेत्र के बिहुरा चौराहे के पास बाइक सवार तीन बदमाश रॉड से हमला कर बाइक व चाभी का गुच्छा लूट कर फरार हो गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही थी।
इस दौरान प्रकाश में आया कि अंतरजनदीय लुटेरों का एक गैंग है जो बाराबंकी, लखनऊ, सीतापुर व बहराइच में सर्राफा व्यवसायियों की रेकी करके रॉड से हमलाकर लूट करता है। शनिवार रात फतेहपुर के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय, सर्विलांस/स्वाट टीम के प्रभारी विजय बहादुर पांडेय व करुणेश पांडेय की टीम ने सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र निवासी सतीश कुमार, सदरपुर थाना क्षेत्र के निवासी नरेश व फतेहपुर थाना क्षेत्र के निवासी नीलू तथा रामनगर थाना क्षेत्र के झंझरा निवासी फिरोज उर्फ इम्तियाज को थाना क्षेत्र के नहर पुल मिरदहन पुरवा के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इनके कब्जे से 50 ग्राम मार्फीन, तमंचा व व्यवसायी की लूटी गई बाइक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने सीतापुर, बाराबंकी, बहराइच व लखनऊ जिले में लूट करने की बात बताई। एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों का आपराधिक इतिहास है। इन पर बाराबंकी में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। ये बदमाश मादक पदार्थ व असलहों की भी तस्करी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें